Bhumi Pednekar: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के किरदरा निभाए हैं। वह जल्द ही सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में भूमि का किरदार उनके अभी तक निभाए सभी किरदारों से अलग होगा।
भूमि हर बार अपनी फिल्मों में कुछ नया करने की कोशिश करती हैं। यही वजह है कि वह किसी फिल्म में ग्लैमरस तो किसी फिल्म में पत्रकार की भूमिका में नजर आईं। कथित तौर पर उन्होंने खुद भी इस को स्वीकार किया कि करियर की शुरुआत में वह अलग किरदार में नजर आईं और आज रोल्स का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर वह खुद भी हैरान हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सामने आई 'द रॉयल्स' की ओटीटी रिलीज डेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
द रॉयल्स
सीरीज 'द रॉयल्स' में भूमि पेडनेकर एक ग्लैमरस और सक्सेसफुल बिजनेसमैन वीमेन के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरीज में भूमि के अलावा ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वेब सीरीज 'द रॉयल्स', जो 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज में भूमि और ईशान के अलावा नोरा फतेही, साक्षी तंवर, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, डिनो मोरिया जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगे। प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले बनी इस सीरीज की कहानी नेहा वीना शर्मा ने लिखी है।
विज्ञापन
3 of 6
दम लगा के हईशा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दम लगा के हईशा
फिल्म 'दम लगा के हईशा' भूमि के करियर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने एक मोटी शादीशुदा महिला संध्या की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। यह फिल्म 2010 की मराठी फिल्म अगदबम से प्रेरित है, जो 2006 की तेलुगु फिल्म किथाकिथलू से प्रेरित है। इस फिल्म में भूमि के साथ आयुष्मान खुराना नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में संध्या के किरदार के लिए भूमि ने 30 किलो वजन बढ़ाया था।
टॉयलेट: एक प्रेम कथा
फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में भूमि के साथ अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में भूमि ने एक ग्रामीण महिला का किरदार निभाया था। यह फिल्म एक संदेश के साथ रिलीज हुई, जो ग्रामीण इलाकों के लिए खास बन गई। इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। इस फिल्म में खासतौर पर भारत में स्वच्छता की स्थिति में सुधार के अभियानों के साथ, खुले में शौच के उन्मूलन पर जोर दिया है। जो स्वच्छ भारत मिशन से पहले भी एक समस्या थी, खासकर ग्रामीण इलाकों में।
सांड की आंख
'सांड की आंख' में भूमि ने एक बुजुर्ग शूटर महिला का किरदार निभाया, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आया। सांड की आंख 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया और इसका निर्माण अनुराग कश्यप, रिलायंस एंटरटेनमेंट और निधि परमार ने मिलकर किया है। फिल्म में भूमि ने चंद्रो तोमर का किरदार निभाया है और तापसी पन्नू ने प्रकाशी तोमर का किरदार निभाया है। दरअसल, यह कहानी दो सच्ची दोस्त शूटर की है, जो गांव में रहती हैं।
भक्षक
फिल्म 'भक्षक' में भूमि ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो कई गैर कानूनी कामों से पर्दा उठाती है। भक्षक एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो मुजफ्फरपुर आश्रय मामले पर आधारित है। इसका निर्देशन पुलकित ने किया है। इस फिल्म में भूमि के अलावा संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साईं ताम्हनकर ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।