फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bhootnii: ‘द भूतनी’ के इवेंट में संजू बाबा ने साझा किया डरावना अनुभव, इन सेलिब्रिटीज ने भी देखे हैं भूत

Wed, 30 Apr 2025 06:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़े एक इवेंट में संजय दत्त ने कहा कि उन्हें भी भूतों के एक्सपीरियंस हुए हैं। संजय दत्त अकेले ऐसे सेलिब्रिटीज नहीं हैं, जिन्हें भूतों से जुड़ा डरावना अहसास हुआ हो, इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'द भूतनी' में संजय दत्त और मौनी रॉय - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘द भूतनी’ के प्रमोशन को लेकर कल मुंबई में एक इवेंट हुआ, जिसमें संजय दत्त ने कहा कि उन्होंने भी भूत देखे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान संजू बाबा ने टीम को इस बारे में बताया था। साथ ही संजय दत्त बोले कि उनकी बिल्डिंग के बाहर भी रात तीन बजे एक व्यक्ति नजर आता है, जिसे लोग भूत ही समझते हैं। इसी के साथ संजय दत्त बोले कि देखिए जब ये सब हुआ तो वह नशे में भी नहीं थे, पूरे होश में थे। संजय दत्त की तरह की कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी को भूतों से जुड़े एक्सपीरियंस हुए हैं। इन अनुभवों को एक्टर्स ने समय-समय पर साझा भी किया है। 


 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'छोरी 2' में सोहा अली खान - फोटो : अमर उजाला

सोहा अली खान 
पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘छाेरी 2’ के प्रमोशन के दौरान सोहा अली खान ने भी एक डरावना अनुभव साझा किया। सोहा ने मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके परिवार को एक भूत के कारण अपना घर बदलना पड़ा था। सोहा कहती हैं, ‘पटौदी प्लेस के पास ही हमारी एक कोठी है, जिसका नाम पीली कोठी है। वहां सालों पहले हमारा परिवार रहा करता था। एक रात को पीली कोठी में हमारे परिवार से जुड़ी एक आंटी को भूत ने थप्पड़ मारा, ऐसा उनका कहना था। इसके बाद रातों-रात पीली कोठी को छोड़कर परिवार पटौदी प्लेस में रहने आ गया।’ सोहा ने यह किस्सा अपने परिवार वालों से सुना है।

विज्ञापन

3 of 6
निर्देशक विक्रम भट्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विक्रम भट्ट
विक्रम भट्ट तो हॉरर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। विक्रम भूतों में पूरा विश्वास करते हैं। भारती सिंह के पॉडकास्ट में विक्रम ने भूतों से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस साझा किया था। वह कहते हैं, ‘जैसा हम फिल्मों में दिखाते हैं, वैसे भूत नहीं होते हैं। वह बिल्कुल नॉर्मल नजर आते हैं लेकिन आपको अहसास हो जाता है कि ये व्यक्ति कुछ अलग है। आप उससे तुरंत दूर हो जाना चाहते हैं। मुझे भी कई बार भूतों का अनुभव हुआ।’  
 

4 of 6
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम @bipashabasu
बिपाशा बसु 
बिपाशा बसु ने भी कुछ हॉरर फिल्मों में काम किया है। जब वह फिल्म ‘आत्मा’ की शूटिंग कर रही थी तो बहुत ही डरावनी घटना घटी। इस बारे में बिपाशा इंटरव्यू में बता चुकी हैं। घटना कुछ ऐसी है कि फिल्म में एक सीन शूट हो रहा था बिपाशा को एक औरत के गाना गाने की आवाज सुनाई दी। जब कैमरे में रिकॉर्डिंग को देखा गया तो कोई आवाज नहीं थी। इसके बाद एक सीन में फोटो फ्रेम दीवार से गिर गया, जबकि कील अच्छे से दीवार पर लगी थी और आसपास हवा भी नहीं चल रही थी। इस घटना से बिपाशा और सेट पर मौजूद लोग काफी डर गए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति सेनन 
फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान कृति सेनन एक होटल में ठहरी थीं। होटल रूम में एक्ट्रेस और उनकी मेकअप आर्टिस्ट को कुछ अजीब सा महसूस हुआ। एक बॉडी लोशन की बॉटल बार-बार गिर जाती थी। साथ ही कृति को ऐसा भी लगा कि सोते वक्त कोई उन्हें धकेल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरुण शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@fukravarun
वरुण शर्मा 
फिल्म ‘फुकेर’ के एक्टर वरुण शर्मा ने भी बचपन में भूत दिखा था। वरुण का कहना है कि जब वह छोटे थे तो मनाली जा रहे थे, उस दिन बहुत कोहरा था, वह ड्राइवर के पास बैठे थे, अचानक एक इंसान जैसी आकृति सामने आ गई और गायब हो गई।’ इस घटना से वरुण काफी डर गए थे। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें