फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauahar Khan: ननद की बर्थडे पार्टी में बेबी बंप छिपाती दिखीं गौहर खान, चेहरे पर नजर आया प्रेग्नेंसी का ग्लो

Fri, 30 Dec 2022 04:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
gauhar khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। गौहर खान ने शादी की दूसरी सालगिरह पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। जब से सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई है, तब से ही फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, गौहर खान जब भी अपनी तस्वीरें साझा करती हैं तो फैंस उन तस्वीरों में उनका बेबी बंप ढूंढते हुए नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, गौहर खान अपनी ननद के जन्मदिन की पार्टी में पहुंची थीं। हर बार की तरह इस दौरान भी गौहर खान अपना बेबी छुपाने की कोशिश करती नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 4
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : सोशल मीडियाsocial media
ननद-भाभी का प्यार
दरअसल, गौहर खान की ननद और जैद दरबार की बहन अनम दरबार का जन्मदिन मनाया गया था। इस पार्टी की तस्वीरें गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं। तस्वीरों में गौहर अपनी ननद अनम के साथ हैं। वे बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में ननद भाभी का प्यारा सा बॉन्ड साफ नजर आ रहा है।

OTT Bold Actress: इन अभिनेत्रियों ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें, अकेले में ही देख सकते हैं इनकी वेब सीरीज
विज्ञापन

3 of 4
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : सोशल मीडिया
गौहर ने अनम पर लुटाया प्यार
इन तस्वीरों को साझा करते हुए गौहर खान ने ननद अनम के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। गौहर ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे प्यारी सोल। बदमाश, प्यारी, बच्ची अनम दरबार। हैप्पी बर्थडे मेरी छोटी ननद। अल्लाह आपको बेहतरीन से नवाजे। अल्लाह आपकी हिफाजत करें और आपको हिदायत दें। आपकी जिंदगी का सबसे अच्छा साल हो। लव यू।'
 

Hindi vs Tamil: एयरपोर्ट पर फंसे 'रंग दे बसंती' स्टार के पैरेंट्स, सिद्धार्थ बोले- जानबूझकर हिंदी में की बात
विज्ञापन

4 of 4
गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे छुपाया बेबी बंप
इन तस्वीरों पर फैंस भी गौहर खान पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए नजर आए। सभी ने उनके बेबी बंप को नोटिस किया और उनके चेहरे का ग्लो भी देखा। यूजर्स ने कहा कि गौहर पर प्रेग्नेंसी का नूर छा रहा है। गौहर ने हरे और सफेद रंग का शरारा सूट पहना हुआ था। उन्होंने अपने दुपट्टे से बेबी बंप को छुपाया। वहीं, उनकी ननद अनम पीच कलर की साटिन ऑउटफिट में बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Mili on OTT: अब ओटीटी पर 'मिली' की दस्तक, जान्हवी और Netflix ने अनोखे अंदाज में दी जानकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें