द केरल स्टोरी-द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता विपुल शाह का मानना है कि दोनों फिल्मों के बीच हो रही तुलना बिल्कुल अनावश्यक है। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि विवेक की फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन, उन्होंने इसका अनुमान नहीं लगाया था और न ही उन्होंने मुनाफे के लिए फिल्म बनाई थी। उनके पास बताने के लिए एक कहानी थी और वह दर्शकों के साथ उस कहानी को साझा करना चाहते थे। हमारे पास भी बताने के लिए एक कहानी थी। हमने भी दर्शकों के साथ यह साझा की।'