हिंदी सिनेमा की दमदार अदाकारा ऋचा चड्ढा अब एक और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म करने जा रही हैं। लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में फिल्म का ऑफिशियल लॉन्च हुआ। ऋचा ने इसके पहले इंडो-फ्रेंच प्रोडक्शन ‘मसान’ और ‘लव सोनिया’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी नई फिल्म ‘आइना’ की पृष्ठभूमि लंदन और भारत है। यह इंडो-ब्रिट प्रोडक्शन ऋचा के प्रभावशाली करियर में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसमें वह ब्रिटिश अभिनेता विलियम मोस्ले के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं।