फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के कारोबार जिस तरह दिन पर दिन तरक्की कर रहा है, उससे इसके 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा अगले दो हफ्ते में छू लेने के आसार बनने लगे हैं। ऐसा हुआ तो किसी भी हिंदी फिल्म का अपनी लागत से 20 गुना कमाई करने का ये नया रिकॉर्ड होगा, इससे पहले 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ ने ऐसा करतब कर दिखाया था। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के कलेक्शन का अगर देश के मूड के हिसाब से विश्लेषण करें तो पता चलता है कि इसे हिट बनाने में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों का अहम योगदान रहा है।