फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: जबरदस्त वर्कआउट करती नजर आईं सारा अली खान, कैप्शन से किया फैंस को मोटिवेट

Sun, 20 Mar 2022 09:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान - फोटो : insta
एक्ट्रेस सारा अली खान अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सारा अली खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी ध्यान देती हैं और जल्दी अपना अपने वर्कआउट मिस नहीं करती हैं। कई बार वह वर्कआउट की वीडियो भी इंस्टाग्राम से शेयर करती हैं। अब सारा अली खान ने एक बार फिर से लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जबरदस्त वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने मोटिवेशनल कैप्शन भी लिखा है। फैंस भी उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सारा अली खान - फोटो : insta
सारा ने किया फैंस को मोटीवेट
वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान पूरी मेहनत और एक्साइटमेंट के साथ वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं। इससे ही पता चलता है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर कितनी सजग हैं। एक्ट्रेस पूरी तरह से वर्कआउट मोड में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, 'यह ड्राइव के बारे में है, यह शक्ति के बारे में है, हम भूखे रहते हैं, हम खाते हैं,काम में लगाओ, घंटों लगाओ और जो हमारा है ले लो'।
विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान - फोटो : insta
सारा अली खान की ये वीडियो देखने के बाद एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, सो एनरजेटिक, तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने पूछा- आपको प्रेरणा कहां से मिलती है? इसी तरह से अन्य यूजर्स भी एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। फैंस के अलावा सारा अली खान की इस वीडियो पर सेलेब्स भी कमेंट करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

4 of 4
सारा अली खान - फोटो : Instagram
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो सारा अली खान हाल ही में फिल्म अतरंगी रे में रिंकू का किरदार निभाती दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर धनुष और अक्षय कुमार नजर आए थे। इसके अलावा सारा जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म लुका छिपी 2 में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें