रनवे 34 और हीरोपंती 2
- फोटो : सोशल मीडिया
अप्रैल के महीने में बॉलीवुड का केवल 12.48 फीसदी योगदान
11 मार्च को रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' ने अपैल महीने में 15.28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं शाहिद कपूर की 'जर्सी' ने 17.20 करोड़ रुपये, जॉन अब्राहम की 'अटैक - पार्ट 1' ने 16.13 करोड़ रुपये, टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' ने 12.50 करोड़ रुपये और अजय देवगन की रनवे 34 ने 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी हिंदी सिनेमा की पांच फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कुल 12.48 फीसदी का ही योगदान दिया है।