द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों की कहानी को दर्शाती है, जिन्हें आतंकवादियों की वजह से अपना ही घर छोड़कर पलायन होने को मजबूर होना पड़ा। ये फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों की इंतहा को सबके सामने लेकर आई है। फिल्म में इतने भावुक दृश्य हैं कि दर्शक इसे देखकर रो पड़ रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के अभिनय को भी सभी की सरहाना मिल रही है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में दिग्गज कलाकार अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती के अलावा पल्लवी जोशी, अमान इकबाल, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडेलकर, भाशा सुम्बली, मृणाल कुलकर्णी, और प्रकाश बेलावाड़ी जैसे कलाकार हैं।