Vivek Agnihotri
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, 'यह शो बहुत आर्टिफिशियल है तो वहां बैठकर मुझे काफी अजीब महसूस होगा। मैं किसी भी टॉपिक पर बात कर सकता हूं, चाहें फिर वह सेक्स हो या कुछ और मुद्दा। लेकिन, सिर्फ एक ही टॉपिक को केंद्र में रखना....मैं बहुत आध्यात्मिक हूं, मैं सेक्स-सेंटर्ड व्यक्ति नहीं हूं।' निर्देशक ने आगे कहा, 'मैं अपनी पत्नी के साथ सेक्स लाइफ एंजॉय करता हूं। कौन किसे छोड़ रहा है, कौन-किसके साथ सो रहा है, यह सब मेरी जिंदगी में नहीं हैं।' विवेक अग्निहोत्री ने साथ ही कहा, 'यह बकवास कार्यक्रम है। कोई भी इससे रिलेट नहीं कर पाता है। आप यह सब सिर्फ अपने इनर सर्किल के लिए करते हैं। अपने दोस्तों के लिए और उनकी खुशी के लिए। कुछ चैनल इसके लिए भुगतान करते हैं।'