निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा बनाई गई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखाती ये फिल्म धीरे-धीरे लोगों की भावनाओं से जुड़ती चली गई, जिसके बाद इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। कम बजट की होने के बावजूद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म ने तेजी के साथ 100 करोड़ से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, लेकिन अब दर्शकों में इसे लेकर क्रेज कम होता दिखा रहा है। 28 वें दिन भी फिल्म 250 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई थी, तो चलिए जानते हैं कि कश्मीर फाइल्स ने 29 दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।