फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने अनजाने में: इन सितारों की ID का हो चुका है गलत इस्तेमाल, एक के नाम पर तो लाखों की सैलरी खा रहे थे लोग

Tue, 06 Jul 2021 02:50 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सनी लियोनी, सलमान खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

आज की इस भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास समय कम है और काम ज्यादा। ऐसे में कई बार जाने अनजाने में कुछ गलतियां नजरअंदाज हो जाती हैं और बाद में बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। आज के दौर में परिश्रमी होने के साथ-साथ स्मार्ट भी होना जरूरी है। ऐसे ही कई बार खुराफाती लोग आईडी का भी फर्जीवाड़ा कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ फिल्मी सितारों के साथ हो चुका है। हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले भी इस गेम का शिकार हो जाते हैं। हैरान कर देने वाली बात है कि कभी कभी तो ये लोग खुद नहीं जानते कि इनके नाम पर क्या क्या चल रहा होता है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी आईडी का गलत इस्तेमाल किया जा चुका है।

सनी लियोनी
अक्सर हम मतदाता सूची में गड़बड़ियों की खबरें देखते और सुनते रहते हैं। उत्तरप्रदेश के बलिया की मतदाता सूची में एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ-साथ, हाथी, कबूतर और हिरण की तस्वीरें भी लगी हुई थीं। यानी गौर ना किया जाता तो 2019 के चुनाव में ये लोग भी वोट डाल रहे होते।

विज्ञापन

2 of 9
दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
फर्जीवाड़े के मामले में मध्यप्रदेश के कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। मनरेगा योजना के तहत बनने वाले जॉब कार्ड पर पुरुषों की जगह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तस्वीर लगी थी। हैरानी वाली बात ये रही कि इस फर्जी कार्ड से वो लोग लाखों रुपये की सैलरी भी खा रहे थे। दीपिका के साथ साथ जैकलीन फर्नांडिज का भी नाम शामिल था।
विज्ञापन

3 of 9
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी लियोनी
फर्जी आईडी मामले में सनी लियोनी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। यूपी के बाद बिहार में भी सनी के नाम का बड़ा खेल खेला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी लियोनी को लोगों ने बिहार से इंजीरियरिंग की परीक्षा पास करा डाली और उन्हें इस बात की कानों कान खबर भी नहीं हुई।

4 of 9
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : Instagram
अनुपमा परमेश्वरन
बीते दिनों ही बिहार STET रिजल्ट की घोषणा की गई थी। जिसमें अभ्यर्थी ऋषिकेश कुमार के स्कोरकार्ड पर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लगी हुई थी। बता दें, अनुपमा साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई थी। हालांकि आज भी इस गड़बड़ी का सच नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन

5 of 9
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान
सलमान खान के नाम पर भी आईडी फर्जीवाड़ा भी हो चुका है। 2016 की बात है जब ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने सलमान खान का वोटर आईडी कार्ड जारी कर सबको चौंका दिया था।
विज्ञापन

6 of 9
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित
धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी इसका शिकार हो चुकी हैं। साल 2019 में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र राणा नगर में किसी ने माधुरी दीक्षित का वोटर आईडी बना डाला था।
विज्ञापन

7 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा
दुनिया में बहुत शातिर लोग हैं। विदेश में घर बसा चुकीं प्रियंका चोपड़ा का फेक राशन कार्ड तक बनाया जा चुका है। इतना करने के बाद शांति नहीं मिली, तो उनके नाम से एक Jio फार्म भर डाला।

8 of 9
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram
उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला भी फेक आईडी का शिकार हो चुकी हैं। किसी फर्जी गैंग ने एक बार उनकी फेक आधार आईडी बना कर फाइव स्टार होटल में कमरा बुक कर लिया था। 
विज्ञापन

9 of 9
श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर भी फर्जीवाड़े गैंग से दूर नहीं रह पाईं। किसी शख्स ने श्रद्धा की तस्वीर लगा कर फेक वोटर आईडी तैयार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें