फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक: जब करण जौहर ने रणवीर सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, फिर सबके सामने हाथ जोड़कर मांगी थी माफी

Tue, 06 Jul 2021 12:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यश राज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। इस फिल्म में वे अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। फिल्म हिट रही और दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। आज रणवीर और अनुष्का बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। लेकिन एक ऐसा वक्त था, जब अनुष्का और रणवीर को लेकर ऐसा नहीं सोचा जाता था। फिल्ममेकर करण जौहर भी उन्हीं लोगों में से थे, जिन्हें लगता था कि अनुष्का और रणवीर बैंड बाजा बारात के लिए सही चॉइस नहीं है। अपने चैट शो कॉफी विद करण में करण ने इस बात का खुलासा किया और दोनों से माफी मांगी।

बता दें कि 6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह इस साल अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर बॉलीवुड के पॉवरहाउस अभिनेता माने जाते हैं। उनका अतरंगी फैशन और जबरदस्त जोश फैंस को हैरान भी करता है और पसंद भी आता है। रणवीर सिंह जब फिल्म इंडस्ट्री में आए थे तो बिल्कुल किसी आम लड़के की तरह नजर आते थे, लेकिन आज उनके लुक्स के पीछे लड़कियां दीवानी हैं। रणवीर आज निर्माता और निर्देशकों के लिए सफलता की गारंटी बन चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर ने बताया था कि पहली बार जब उन्होंने रणवीर सिंह को देखा तो उनका मुंह बन गया था और उन्होंने आदित्य चोपड़ा से कहा था कि ये बिल्कुल भी गुड लुकिंग नहीं है।  करण ने इंटरव्यू में कहा, 'मैंने रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में देखा। वहां ऐडी, टीटी (टेबल टेनिस) खेल रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य ने कहा कि इनमें से वो नया लड़का है जो 'बैंड बाजा बारात' कर रहा है। वो बहुत शानदार एक्टर है। मैंने कहा वो सब तो ठीक है लेकिन ये कैसा दिख रहा है।' वहीं रणवीर को भी जब करण ने पहली बार स्टूडियो में देखा था तो यही बात कही थी। उन्हें लगता था कि रणवीर और अनुष्का इस फिल्म के लिए सही नहीं हैं। इतना ही नहीं जब आदित्य ने करण को बैंड बाजा बारात का पोस्टर दिखाया था, तब करण ने कहा कि तुम्हें ये पोस्टर बदलना होगा, वरना इसे कौन देखने जाएगा।

 

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तो आदित्य ने करण को कहा था कि तुम प्रोमो देखना, फिर बताना। फिल्म देखने के बाद करण को लगा कि रणवीर और अनुष्का सही में बहुत अच्छे हैं। कॉफी विद करण में करण ने कहा कि मैं इस गलती के लिए आप दोनों से माफी मांगना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाने जा रहे हैं। ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है जब भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। इसमें रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को रोल निभाएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें