अक्षय कुमार को बॉलीवुड का 'खिलाड़ी कुमार' कहा जाता है। अभिनेता किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन पिछले वर्ष लगातार रिलीज हुई उनकी फिल्मों का हष्र देख सबकी निगाह अक्षय के करियर पर टिकी हुई हैं। ऐसे में अभिनेता की किसी भी फिल्म के बारे में जरा सी सुगबुगाहट लोगों के कान खड़े कर देती है। आखिरी बार 'कठपुतली' में नजर आए अक्षय कुमार आज अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ ही दिन पहले जहां 'ओह माय गॉड' की रिलीज डेट समाने आई थी, वहीं अक्षय कुमार स्टारर 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' की रिलीज की तारीख का भी एलान हो गया है।