'द फैमिली मैन-2' के मुख्य किरदार श्रीकांत तिवारी की मदद करने वाले रिटायर्ड खुफिया अफसर चेल्लम सर खूब सुर्खियों में हैं। चेल्लम सर का किरदार तमिल अभिनेता उदय महेश ने निभाया है। सीरिज के बाद से सोशल मीडिया पर चेल्लम सर पर बने मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं, उन पर बने मीम्स को यूपी और मुंबई पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर किया गया। इस पर उदय महेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उदय महेश कहते हैं, 'जब लोगों ने तरह-तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर बनाएं। तब यह भी एहसास हुआ कि मेरे किरदार को लोगों ने गंभीरता से लिया है।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं सच में मुंबई पुलिस का शुक्रिया कहना चाहता हूं क्योंकि एक अच्छे काम के लिए उन्होंने मेरे मीम का इस्तेमाल किया। तब मुझे लगा कि लोगों ने मुझे गंभीरता से लिया है।'