दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुई सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' का बॉक्स ऑफिस पर फीका प्रदर्शन लगातार जारी है। फिल्म की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि यह 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने में नाकाम साबित होगी। 8.1 करोड़ की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। इस बीच फिल्म के सातवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि 'थैंक गॉड' ने अब तक कितना कलेक्शन किया... Morbi Bridge: 'मदारी' में दिखी थी पुल और भ्रष्टाचार की कहानी, हादसे के बाद इरफान खान की फिल्म का सीन वायरल
इसी के साथ फिल्म की कमाई का कुल आंकड़ा 31.25 करोड़ हो गया है। बता दें कि बीते दिन यानी रविवार को फिल्म ने 4 करोड़ का बिजनेस किया था। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने भी काम किया है। यह फिल्म अक्षय कुमार की 'राम सेतु' के साथ रिलीज हुई थी। हालांकि अक्षय की भी फिल्म अब तक उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन करने में विफल रही है। Kangana Ranaut: एक्ट्रेस ने पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, जल्द निभाएंगी पूर्व पीएम का किरदार
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय जल्द ही 'दृश्यम 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और अक्षय खन्ना भी दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही लोगों में इस फिल्म को लेकर बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई है। Huma Qureshi: हुमा कुरैशी का हुआ ब्रेकअप! तीन साल के बाद टूटा मुदस्सर अजीज संग रिश्ता