रिलीज के पहले तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये के कलेक्शन तक भी न पहुंच पाई शाहिद कपूर और कृति सेनन की नई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ मंडे टेस्ट में फेल रही। निर्माताओं ने सोमवार को दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए एक टिकट की खरीद पर एक टिकट फ्री देने का भी एलान किया, लेकिन सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में 65 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।