फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TBMAUJ: फिल्म की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कृति सेनन, लिया बप्पा का आशीर्वाद

Thu, 08 Feb 2024 10:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन की आगामी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज को तैयार है। ये फिल्म नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से एक दिन पहले अभिनेत्री बप्पा के दरबार में पहुंचीं। आज गुरुवार को कृति सेनन ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया है। इस फिल्म में कृति शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन पीले रंग का सूट पहनकर मंदिर पहुंचीं। इसके साथ वे मैचिंग फुटवियर पहने नजर आईं। माथे पर तिलक और गले में पीले रंग का पटका डाले कृति सेनन मंदिर परिसर में नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री का ये वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक लव स्टोरी फिल्म है। इसमें कृति सेनन रोबोट की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी बिल्कुल अनोखी है। इसमें एक इंसान और एक रोबोट के बीच प्रेम प्रंसग देखने को मिलेगा। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। बुधवार को इस फिल्म का नया प्रोमो जारी किया गया।
Adipurush: 'मैं इतना बड़ा स्टार नहीं हूं कि कुछ भी कर सकूं', आदिपुरुष के विवादों पर पहली बार खुलकर बोले सैफ

4 of 5
शाहिद कपूर-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुख्य जोड़ी ने फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव, अपनी केमिस्ट्री, प्यार और रिश्तों पर अपने विचार साझा किए। शाहिद ने कहा कि रोबोट की भूमिका के लिए कृति बिल्कुल सही पसंद थीं। उन्होंने अपने बीच की केमिस्ट्री को बरकरार रखने का पूरा श्रेय भी कृति को दिया। 
Kiran Rao: इस वजह से बेटे को इंडस्ट्री से दूर रखते हैं आमिर-किरण, बोलीं- 'उन्हें नहीं है बॉलीवुड...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद ने कहा, 'रोबोट के साथ प्यार में पड़ना किसी इंसान के प्यार में पड़ने से बहुत अलग नहीं है'। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना साह ने किया है। वैलेंटाइन वीक के दौरान इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों से इसे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। 
Jagjit Singh Gulzar: टूटी चप्पल, हताश मन, कोने में दुबके जगजीत, पहली मुलाकात में गुलजार बोले, आप तो मेहंदी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें