फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: क्या जी.वन और सिफरा पर्दे पर दिखेंगे साथ? फैन के सवाल पर कृति सेनन ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 15 Feb 2024 08:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों मैं ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही  है। फिल्म में अभिनेत्री ने रोबोट की भूमिका निभाई है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस से बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया पर आस्क मी सेशन का आयोजन किया। 
Yodha: कियारा आडवाणी को पसंद आया पति सिद्धार्थ की फिल्म का पोस्टर, अपने 'योद्धा' पर अभिनेत्री ने लुटाया प्यार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान उन्होंने फैंस की सवालों के खास अंदाज में जवाब दिए। सेशन के दौरान एक यूजर ने अभिनेत्री से शाहरुख खान के किरदार जी.वन और फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में सिफरा के संभावित क्रॉसओवर के बारे में सवाल किया। इस पर अभिनेत्री ने भी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी। फैन ने कृति से पूछा, "क्या हम सिफरा और जी.वन का क्रॉसओवर देख सकते हैं?" प्रशंसक के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कृति ने कहा कि ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं,एक फैन ने अभिनेत्री से फिल्म के सीक्वल को लेकर सवाल किया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इतना सारा प्यार मिलने के बाद मुझे यकीन है कि जल्द ही इसका दूसरा भाग लिखने के लिए आराधना और अमित मजबूर हो जाएंगे। 

4 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी रही है। इसने सात दिन में अब तक 43 करोड़ के आसपास की कमाई की है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में शाहिद को इंजीनियर आर्यन की भूमिका में दिखाया गया है, जो कृति के किरदार सिफ्रा से शादी करने का फैसला करता है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं। इस फिल्म से अमित और आराधना ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म की कहानी भी दोनों ने ही लिखी है।
Ranveer Singh: 'शक्तिमान' बन रणवीर सिंह मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें कब शुरू होगी इस फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें