सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' नए साल पर भी बॉक्स आफिस में जमकर दहाड़ रहा है। नए साल में बकी छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। साल 2017 के आखिरी दिन फिल्म ने धुआंधार कमाई कर डाली है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म टाइगर के इन्हीं डायलॉग ने फिल्म में जान फूंक दी।
विज्ञापन
2 of 6
पहला ये कि 'ये जंग एक बिजनेस है, जिससे पूरी दुनिया जुड़ी है'...
ऐसा लगा, यमराज टच करके निकल गया...
शिकार तो सब करते हैं लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता है…
साथ में करते हैं सर, कॉमेन एनमी है...
विज्ञापन
3 of 6
शेर अभी सो रहा है। बेकार में पूंछ मत खींचो। खा जाएगा...
अगर तुझमें दम है तो तू अब मुझे रोक के दिखा…
ऊपर वाला सिर देखकर सरदारी देता है और ये मौका बहुत कम खुशनसीबों को मिलता है...
4 of 6
इस दुनिया का एक ही मजहब है और वो है इंसानियत...
अगर तूने इसे एक बार और हाथ लगाया तो मैं तुझे यहीं गाड़ दूंगा...
बंटवारे की लाइन नहीं खिंची होती तो सचिन और अकरम एक ही टीम से खेलते और सारे वर्ल्ड कप हमारे होते...
विज्ञापन
5 of 6
'बॉक्स ऑफिस इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को फिल्म के खाते में तकरीबन 22 करोड़ रुपए आए। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 254 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। अब निगाहें 400 करोड़ पर टिकी है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन शानदार रहा है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने दो दिन के भीतर ही 50 करोड़, तीसरे दिन 100 करोड़, चौथे दिन 150 करोड़, 7वें दिन 200 करोड़ और रिलीज के 10वें दिन 250 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई कर डाली है। देश-दुनिया की कुल कमाई 350 करोड़ से अधिक हो चुकी है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पिछले शुक्रवार को 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़, बुधवार को 17.55 करोड़ और गुरुवार को 15.42 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, दूसरे शुक्रवार फिल्म के खाते में 11.56 करोड़ और शनिवार को 14.92 करोड़ रुपए आए हैं।
बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही।