ब्लॉक बस्टर एक्टर सलमान खान के लिए नए साल की ओपनिंग बेहद जबरदस्त रही है। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई इसका जीता जागता सबूत है। धुंआधार कमाई करने के अलावा इस फिल्म ने अपने नाम 15 रिकॉर्ड दर्ज किए।
12 फिल्में 100 करोड़ क्लब में
इस फिल्म की सफलता के बाद सलमान खान ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। सलमान अकेले ऐसे सुपरस्टार बन गए जिन्होने 12 फिल्में लगातार 100 करोड़ की दी है।
विज्ञापन
2 of 6
tiger zinda hai
पहले तीन दिन में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
'टाइगर जिंदा है' ने ओपनिंग के पहले तीन दिन में ही 114 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ ही पहली हिंदी फिल्म बन गई जिसने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले 'सुल्तान' ने 3 दिन 105 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
'टाइगर जिंदा है' ने पहले दिन में ही 45 करोड़ करोड़ की कमाई कर ली थी। बता दें कि इससे पहले साउथ की फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहले दिन में 46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी के साथ 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की पहले दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी।
विज्ञापन
3 of 6
tiger zinda hai
दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म
'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज के दूसरे दिन 35 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। हालांकि 'बाहुबली 2' और 'सुल्तान' को टाइगर नहीं पिछाड़ पाया। इन दोनों फिल्म ने दूसरे दिन 'टाइगर' से ज्यादा कमाई की थी। इसलिए ये फिल्म दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।
फ्रेंचाइजी फिल्मों की हाईएस्ट ओपनर
सलमान की ये फिल्म 'एक था टाइगर' की फ्रेंचाइजी है। अभी तक किसी फ्रेंचाइजी फिल्म ने इतनी जबरदस्त ओपनिंग नहीं की है। लेकिन 'टाइगर जिंदा है' ने पहले ही दिन 34 करोड़ रुपए कमाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया।
4 of 6
tiger zinda hai
कटरीना कैफ की हाईएस्ट बॉक्स ऑफिस ओपनर
'टाइगर जिंदा है' से पहले कटरीना कैफ की हाईएस्ट ओपनर फिल्म'धूम 3' थी। लेकिन 'टाइगर' ने धूम 3 को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा अगर 'बाहुबली 2' को अलग कर दिया जाए तो 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
बन गई नॉन हॉलीडे हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म
कुछ और रिकॉर्ड्स की बात करें तो 'टाइगर जिंदा है' ने नॉन हॉलीडे हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 6
tiger zinda hai
2017 की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म
साथ ही हिंदी फिल्मों में साल 2017 की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है। इसके अलावा सबसे ज्यादा तेजी से 100 करोड़ रुपए कमाने का रिकॉर्ड भी 'टाइगर' ने अपने नाम कर लिया है।
सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं
इस फिल्म ने रिलीज के ठीक तीन दिन बाद यानी की सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने 36.54 करोड़ की कमाई की जिसने 'क्रिश 3' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'क्रिश 3' का सोमवार का कलेक्शन 35.91 करोड़ था।
साल 2017 के सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं
'टाइगर जिंदा है' फिल्म ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है। ये फिल्म साल 2017 के सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं।
वीकेंड पर साल 2017 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं
वीकेंड पर 'बाहुबली' फिल्म ने 247 करोड़ की कमाई कर पहला स्थान हासिल किया। सुल्तान 229.16 करोड़ की कमाई करके दूसरे स्थान पर काबिज हुई। वहीं 'टाइगर जिंदा है' फिल्म पहले वीकेंड पर 2016.04 करोड़ की कमाई कर साल की तीसरी वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।