फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इस चर्चित अभिनेत्री को फिर से मार गया लकवा, पति ने की चाहने वालों से ये मार्मिक अपील

Fri, 25 Sep 2020 12:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निशि सिंह भदली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वरिष्ठ टीवी अभिनेत्री निशि सिंह भदली (Bhadli) को लकवे ने एक बार से प्रभावित किया है और दवाइयों में मोटा खर्च होने की वजह से अब उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उनके पति लेखक और अभिनेता संजय सिंह भदली ने बताया है कि वह अपनी पत्नी के इलाज में अपना फ्लैट तक गिरवी रख चुके हैं। अब उनके पास फूटी कौड़ी तक नहीं बची है। पत्नी की देखभाल में लगे रहने की वजह से उनके पास कोई काम भी नहीं है और परिवार से वह मदद ले नहीं सकते।
विज्ञापन

2 of 5
पति संजय सिंह के साथ निशी सिंह भदली - फोटो : अमर उजाला मुंबई
संजय सिंह ने बताया है कि पिछले साल फरवरी में अचानक निशि को घर में ही लकवा मार गया और वह जमीन पर गिर गईं। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उनका सात से आठ दिन तक इलाज चला। वह समय ऐसा था जब निशि ने किसी को पहचानने से भी इंकार कर दिया था। संजय बताते हैं कि जब वह थोड़ा ठीक महसूस करने लगीं तो उन्हें घर लाया गया। वह ठीक भी हो चली थीं लेकिन इस साल रक्षाबंधन के आसपास उन्हें फिर से लकवे ने घेरा और इसके बाद उनकी बायीं तरफ की देह ने काम करना बंद कर दिया। अब उन्हें हर एक काम करने के लिए किसी सहायक की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 5
निशी सिंह भदली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निशि को टीवी के कुछ चर्चित धारावाहिकों जैसे; 'हिटलर दीदी', 'कुबूल है', 'इश्कबाज' और 'तेनाली रामा' में काम करने के लिए जाना जाता है। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा है जो अपनी नानी के घर दिल्ली में रहता है और एक 16 साल की लड़की है जो उनके साथ ही है। लड़की छोटी है इसलिए वह अपनी मां की देखभाल करने में असमर्थ है। इसलिए, अपनी पत्नी का पूरा ध्यान खुद संजय को ही रखना पड़ता है।

4 of 5
निशी सिंह भदली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यही कारण है कि अपनी पत्नी की देखभाल के चलते वह अपना कोई काम नहीं कर पाते। उनकी परेशानियों को इस कोरोना महामारी ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इसलिए अब उन्हें बाहर से आर्थिक मदद लेनी पड़ रही है। संजय ने बताया है कि निशि की तबीयत पहले से बेहतर है लेकिन उनकी दवाई लगातार चलते रहने के लिए और घर के दूसरे खर्चों के लिए उन्हें पैसे की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशी सिंह भदली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय ने बताया है कि इस कठिन समय में उन्होंने अब तक की अपनी पूरी बचत को खत्म कर दिया है। यहां तक कि उन्होंने अपने फ्लैट को भी गिरवी रखा है। उन्होंने बताया कि उनके पास जो कुछ था, वह सब चला गया और अब वह अपने परिवार से भी मदद नहीं मांग सकते। इसकी वजह बताते हुए संजय ने कहा कि जब उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा तो उनके परिवार ने उनसे नाता तोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें