'नागिन 6' फेम अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आज 29 साल की हो गई हैं। तेजस्वी ने बर्थडे अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ गोवा में मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तेजस्वी और करण कुंद्रा की लव स्टोरी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में शुरू हुई थी। दोनों शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे और यहां पर दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शो में दोनों कई बार रोमांटिक होते हुए नजर आए। वहीं, शो से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच की केमिस्ट्री कम नहीं हुई है। उनके प्यार भरे वीडियो फैंस के बीच अक्सर वायरल हो जाते हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के प्यार भरे पलों की कुछ झलकियां दिखाने जा रहे हैं, जो काफी रोमांटिक है।