फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serials Daily Updates: शाह परिवार की होगी बेइज्जती...करण की होगी मौत, यहां पढ़िए सीरियल्स की आज की कहानी

Fri, 10 Jun 2022 02:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tv serial updates - फोटो : social media
बार्क द्वारा कल जारी की गई इस हफ्ते की टीऐरपी लिस्ट में बड़ा फेर बदल देखने को मिला है, जिसने मेकर्स को हिलाकर रख दिया है। टीवी की दुनिया को और रंगीन और मजेदार बनाने के लिए स्टार प्लस ने एक नया शो 'बन्नी चाउ होम डिलिवरी' शुरू किया है, जिसने हफ्तों से टॉप पर चल रहे सीरियल 'अनुपमा' की साख को हिलाने का दम भी दिखा दिया है। किसी ने नहीं सोचा था कि इसकी कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आएगी। लेकिन टॉप 5 की लिस्ट में दूसरा स्थान पाकर इसने साबित कर दिया कि इसमें बहुत कुछ करने का दम है, जो बाकी सभी मेकर्स के लिए खतरे की घंटी है। अब देखना यह होगा कि टॉप पर काबिज रहने के लिए 'अनुपमा' और लिस्ट में एक्टिव रहने के लिए बाकी सीरियल्स के मेकर्स क्या-क्या पापड़ बेलते हैं। मेकर्स जरूर ऐसे ट्विस्ट लाएंगे, जिससे दर्शक उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित हों। इसको समझने के लिए चलिए जानते हैं इस बार के टॉप 5 सीरियल्स का आज यानी 10 जून का अपडेट।    
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा 
टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'अनुपमा' में इन दिनों बरखा भाभी का दबदबा नजर आ रहा है। विदेश से लौटने के बाद बरखा के मन में लगातार एक की ही बात चल रही है कि किसी तरह अनुज से अपना हक ले लिया जाए। इशारों-इशारों में वह अनुज से यह बात कई बार कह चुकी है। आज रात 'अनुपमा' में अनु के पग फेरे की रस्म पूरी की जाएगी, जिसके बाद अनुपमा सभी को अपने यहां होने वाली पार्टी के लिए आमंत्रित करेगी। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा अपना असली रंग दिखागी और अनुपमा के परिवार की बेजती करती दिखाई देगी। लेकिन यह बात अनुपमा को कतई बर्दाश्त नहीं होगी और वह बरखा को चेतावनी दे डालेगी। यानी के आने वाले एपिसोड में खूब तमाशा होने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 6
Banni Chow Home Delivery - फोटो : social media
बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' का आज का एपिसोड बन्नी के युवान को वायलिन देने से शुरू होता है। वह युवान को समझाती है कि जो भी उसकी बेइज्जती करे उसका मुंह बंद कर दिया करे। यह सब देखकर युवान का दादा, देवराज खुश हो जाता है और सोचता है कि कब तक बन्नी युवान को बचा पाएगी। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनिनी को बन्नी का बेइज्जती करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता। वह कहती है बन्नी को काबू कर पाना मुश्किल है लेकिन इतना नहीं। जब अल्पना उससे उसके प्लान के बारे में पूछती है तो वह कहती है कि वह देवराज को बन्नी के लिए भड़काएगी।    

4 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media
गुम है किसी के प्यार में
एपिसोड की शुरुआत पाखी द्वारा सई पर सम्राट को उससे छीनने का आरोप लगाने से होती है। वह कहती है कि सई उसकी खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकती और उसने हमेशा उसे दर्द दिया है। सई के लाख समझाने के बावजूद पाखी उसकी एक नहीं सुनती, जिसके बाद विराट सई के लिए स्टैंड लेता है। लेकिन पाखी उसकी सारी बातों को मानने से मना कर देती है। भवानी सई को घर से बाहर निकालने में पाखी का साथ नहीं देती, जिसे देख वह और भी टूट जाती है। इसके बाद पाखी रोते-रोते कहती है कि यहां उसे कोई नहीं समझता। इसके बाद चौहान निवास में एक कुरियर वाला आता है, जो परिवार के लिए सम्राट का आखिरी तोहफा देकर जाता है।   
विज्ञापन

5 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों नील के अडोप्शन का सच सामने आने से घमासान मचा पड़ा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में आपने देखा सभी लोग नील को मनाकर वापस लाने की कोशिश करते हैं लेकिन नील किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं होता और आने से मना कर देता है। महिमा अक्षु को उसी के घरवालों के सामने डांटने लग जाती है। यह सब होने के बाद मीडिया हर्षवर्धन के पीछे हाथ- धोकर पड़ी है।  आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभि और अक्षरा मंजरी को समझा कर कुछ खिलाने की कोशिश करते है। वहीं दूसरी तरह  आरोही नील को भड़काने की कोशिश करती है।  आरोही नील को उसी के परिवार के सामने खड़ा करने की कोशिश करती है। शो में जबरदस्त ट्विस्ट तब आएगा तब खुद अभिमन्यु अपनी ही मां मंजरी को हर्ष को डिवोर्स देने के लिए कहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंडली भाग्य
कुंडली भाग्य 
कुंडली भाग्य के बीते एपिसोड में आपने देखा कि पृथ्वी करण के फोन पर एक वीडियो भेजता है जिसमें ऋषभ-प्रीता को गोद में लिए देखता है। वीडियो देखकर करण का दिमाग खराब हो जाता है और वह शराब पीने लगता है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि  नताशा एक खतरनाक प्लान बनाती है। नताशा प्रीता बनकर करण से मिलने के लिए जाती है और करण को नशे की हालत में डैम से धक्का मार देती है। करण को लगता है कि वो प्रीता है लेकिन असल में वो नताशा होती है। इतने में पूरा लुथरा परिवार पुलिस को लेकर पहुंच जाता है और पृथ्वी को पकड़ लेता है। वहीं करण पर डैम में मगरमच्छ हमला कर देता है और चाह कर भी उसे कोई नहीं बचा पाता है। इस खबर को सुनते ही लुथरा हाउस में मातम छा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें