इस्राइली राजदूत से मिलीं कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत अभिनय और फिल्मों से अलग तमाम सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में वह रावण दहन करने के लिए दिल्ली पहुंचीं, इस दौरान वह दिल्ली में इस्राइली दूतावास भी पहुंचीं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'आज पूरी दुनिया, खासकर इस्राइल और भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग लड़ रहे हैं'।