फिल्म 'कलंक' के टीजर लॉन्च में पहुंचे वरुण धवन, आलिया से कुछ खफा दिखे, हालांकि आलिया ने वरुण को सर बोलकर गिले शिकवे मिटाने की कोशिश जरूर की। बद्री की दुल्हनियां रिलीज होने के पूरे दो साल बाद किसी फिल्म में दोनों साथ-साथ दिखेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
आलिया और वरुण धवन
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
'कलंक' के टीजर लॉन्च आलिया-वरुण के बीच मजेदार नोकझोंक हुई। इस मौके पर वरुण धवन ने कहा कि आलिया भट्ट को एटीट्यूड आ गया हैl इसके बाद एक बातचीत में आलिया भट्ट ने वरुण धवन को सर कहकर पुकारा और उनके साथ फिल्म शूटिंग के एक्सपीरियंस शेयर किए।
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म कलंक की स्टारकास्ट
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
यहां संजय दत्त से जब उनके जीवन के सबसे बड़े कलंक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि जेल मेरे लिए सबसे बड़ा कलंक थी। इसके बाद संजय ने माधुरी से इतने सालों बाद काम करने को लेकर भी खुलकर बातें कीं। इस फिल्म में 21 साल बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ दिखेंगे।
प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपनी फिल्म कलंक को लेकर कहा कि ये फिल्म मेरे पिता का एक सपना थी जो आखिर साकार होने जा रहा है। आपको बता दें फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, इसका निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। ये इस साल रिलीज हो रही वरुण धवन की पहली और गली बॉय के बाद आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म है।