मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आलम ये है कि फिल्म ने 19 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ की कमाई और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन करीब 143 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'टोटल धमाल' में अजय देवगन (Ajay Devgn), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे स्टार्स हैं। फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है।