फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: पत्नी मीरा से झगड़े के बाद परेशान हो जाते हैं शाहिद कपूर, इतने दिनों तक बंद रहती है बातचीत

Sun, 25 Feb 2024 12:22 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने वर्ष 2015 में अरेंज मैरिज की थी। शाहिद को पहली मुलाकात में ही मीरा पसंद आ गई थीं। वहीं, मीरा ने शाहिद को शादी के लिए हां कहने में करीब छह महीने लगा दिए थे।
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के टॉप एक्टर में शुमार शाहिद कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में पहली बार अभिनेता कृति सेनन के साथ रोमांस करते हुए नजर आए हैं। शाहिद ने 2015 से मीरा राजपूत के साथ शादी रचाई थी। अभिनेता ने एक बातचीत के दौरान अपने और मीरा के झगड़ों पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनका झगड़ा कितने दिनों तक चलता है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा धूपिया के चैट शो में शाहिद कपूर ने अपने और मीरा राजपूत के रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि हर दूसरे कपल की तरह उन दोनों के बीच भी झगड़े होते हैं, लेकिन  लेकिन यह करीब 15 दिनों तक चलता है। अभिनेता ने बताया, 'जब मेरा और मेरी पत्नी का झगड़ा होता है, तो मैं इससे सचमुच परेशान हो जाता हूं। इससे उबरने में मुझे काफी समय लगता है।' 

Aamir Khan: पति के रूप में किरण को आमिर से थीं ये शिकायतें, तलाक के बाद पूर्व पत्नी ने गिनाई थीं उनकी कमियां
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर ने आगे कहा, 'हम दोनों कुछ महीनों में एक बार लड़ते हैं। हमारी लड़ाई हर रोज नहीं होती है, लेकिन हमारी लड़ाई जब भी होती है, बहुत लंबे समय तक चलती है। कभी-कभी यह 15 दिनों तक भी चलती है।'

4 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने वर्ष 2015 में अरेंज मैरिज की थी। शाहिद को पहली मुलाकात में ही मीरा पसंद आ गई थीं। वहीं, मीरा ने शाहिद को शादी के लिए हां कहने में करीब छह महीने लगा दिए थे। दोनों की उम्र में करीब 13 साल का अंतर है। पिछले साल जुलाई में शाहिद और मीरा ने अपनी शादी की 8वीं शादी सालगिरह मनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म शाहिद के साथ कृति सेनन मुक्य भुमिका में हैं। फिल्म में वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई है। इसके अलावा वह फिल्म 'देवा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल दशहरा के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

रकुल-जैकी की शादी के बाद अब जश्न की तस्वीरें आईं सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें