tara sutaria
- फोटो : instagram
तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की ये फिल्म ‘तड़प’ साउथ की एक स्लीपर हिट फिल्म रही ‘आरएक्स 100’ की रीमेक है। ‘तड़प’ की रिलीज 24 सितंबर को तय हुई है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बुकिंग कराते ही आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ का अगला हफ्ता अभी से ब्लॉक कर दिया है। ‘अनेक’ 17 सितंबर को रिलीज होने वाली है, उसी दिन अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ भी रिलीज हो रही है और उससे ठीक हफ्ता भर पहले यानी 10 सितंबर को रिलीज हो रही है सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीस और यामी गौतम की फिल्म ‘भूत पुलिस’।