संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' के जबर्दस्त बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बीच इस फिल्म को आलोचनाएं भी खूब झेलनी पड़ी हैं। दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म को महिला विरोधी बताया तो वहीं, हिंसात्मक दृश्यों पर भी आवाज उठाई। दर्शकों के अलावा इंडस्ट्री के कई सितारों को भी फिल्म महिला विरोधी लगी। हालांकि, इस बीच समर्थन करने वालों की भी कमी नहीं रही। इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है और वो हैं अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी।