फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

Sat, 20 Jan 2024 04:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना डीपफेक - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का बीते साल नवंबर में एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जो असल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था। इसके बाद से डीपफेक विवाद जारी है। इसे लेकर पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। वहीं, अब इस मामले में रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस ने आंध्र प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री का एआई-जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया कि आईएफएसओ यूनिट के डीसीपी हेमंत तिवारी ने जानकारी दी कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की डीप फेक प्रोफाइल के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो में ब्रिटिश-भारतीय महिला जारा पटेल को काले रंग की यूनिटर्ड पहने हुए एक लिफ्ट में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है और एआई का उपयोग करके उसका चेहरा एनिमल अभिनेत्री के चेहरे पर बदल दिया गया था।
Shoaib Sana Javed Mariage: कौन हैं सना जावेद? जिनसे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से किया निकाह

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी किया था और अपने वायरल डीपफेक वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था, 'मुझे इसे साझा करते हुए वास्तव में दुख हो रहा है और मुझे ऑनलाइन फैल रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी है। ईमानदारी से कहूं तो यह बेहद डरावना है, न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से प्रत्येक के लिए भी, जो आज प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग के कारण बहुत अधिक नुकसान की चपेट में है।'
Animal: तनीषा मुखर्जी ने रणबीर कपूर की फिल्म को सराहा, कहा- 'समानता का समर्थन करती है, महिला विरोधी नहीं है'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा था, 'आज, एक महिला और एक अभिनेता के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं, जो मेरी सुरक्षा और सहायता प्रणाली हैं, लेकिन अगर मेरे साथ स्कूल या कॉलेज में ऐसा हुआ होता तो मैं वास्तव में कल्पना नहीं कर सकती कि मैं इससे कैसे निपट सकती थी। इससे पहले कि हममें से अधिक लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक समुदाय के रूप में और तत्काल इस पर ध्यान देने की जरूरत है।'
अक्षय-टाइगर ने जारी किया 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला पोस्टर, टीजर के रिलीज की तारीख से भी उठाया पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें