1 जून से थियेटर में टिकटिंग कंप्यूटराइज होगी। इससे कोई भी टिकट पर ज्यादा पैसे नहीं वसूल पाएगा। साथ ही छोटी फिल्मों के लिए टिकट के रेट कम हो सकेंगे और बड़े बजट की फिल्मों के लिए रेट बढ़ सकते हैं। दरअसल, तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल की यह हड़ताल डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर (DSP) के रवैये के खिलाफ थी। तमिल फिल्म जगत DSP के मनमानी से नाराज था।