Varun Sood
इंडिया फोरम्स वेबसाइट के मुताबिक, 'वरुण को लीड रोल के लिए चुना जा सकता है। माना जा रहा है कि वह ऋतिक का किरदार निभाते नजर आएंगे। यही नहीं अब एकता कपूर सीरियल के दूसरे स्टारकास्ट को ढूंढ़ने का काम कर रही हैं। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जया बच्चन, ऋतिक रोशन, काजोल, और करीना कपूर ने बेहतरीन अभिनय किया था।