फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: डीप नेक में तमन्ना का बोल्ड अंदाज, तीन रंगों में रंगीं अक्षरा, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sun, 14 Aug 2022 09:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
मनोरंजन जगत की बात हो तो लोगों में इससे जुड़ी हर अपडेट जानने की खासा उत्सुकता देखने को मिलती है, वहीं अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़ी हर खबर जानने के लिए तो फैंस बहुत उत्साहित रहते हैं। स्टार्स भी सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिंदगी के पल भी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए साझा करते रहते हैं। तो चलिए हमेशा की तरह आज भी 'फोटोज ऑफ द डे' के जरिए दिनभर में सेलिब्रिटी द्वारा साझा की गई तस्वीरों से जानते हैं कि आज किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta
इस समय मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के सितारें भी पहुंचे हुए हैं। आज एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी फेस्टिवल से अपना लुक साझा किया है, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। एक्ट्रेस को ब्लैक और गामा ग्रीन कलर के डीप नेक आउटफिट में स्टाइलिश अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने मेलबर्न से एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग भी अपनी तस्वीर शेयर की है।
 
विज्ञापन

3 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
इस समय हर किसी पर आजादी के जश्न का रंग चढ़ा दिखाई दे रहा है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी तिरंगा के तीन रंगो से सराबोर हो गई हैं। एक्ट्रेस ने आज सिंपल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह व्हाइट सूट और तीन रंग के दुपट्टे में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- रंग दे रंगरेजवा मोहे तीन रंग में, जय हिंद लिख दे मेरे अंग अंग में।

4 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और मुस्कान उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है। एक्ट्रेस ने आज एथनिक लुक में अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह शोख अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : insta
अनन्या पांडे इस समय अपनी आगामी फिल्म लाइगर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं और लगातार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के आउटफिट में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह कातिलाना अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। खुले हल्के कर्ल हेयर और लाइट ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

6 of 11
रूबीना दिलैक - फोटो : insta
एक्ट्रेस रूबीना दिलैक भी अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अपनी हर तस्वीर से खूब लाइम लाइट बटोरती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्हें बॉसी लुक में पोज करते देखा जा सकता है। लुकिंग बैक.....। मैंने महसूस किया है कि हमारे शरीर में बहुत संभावनाएं हैं और दिमाग की पहुंच अनंत है। 
 
विज्ञापन

7 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : insta
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, उसमें वह रफ लुक में पोज करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी कैसी है पहली। वहीं लोकेशन भी अलग अंदाज में शेयर की और लिखा- जहां तेरी सोच ना पहुंचे वहां मेरा ठिकाना।
 

8 of 11
अर्जुन कपूर - फोटो : insta
बॉलीवुड के बैचलर हैंडसम हंक अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स सिनेमाघरों में है, वहीं एक्टर भी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। आज अर्जुन कपूर ने अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता को मैरून रंग के कोट पैंट और प्रिंटेड फ्लोरल शर्ट में देखा जा सकता है। उन्होंने तस्वीरों को साझ करते हुए कैप्शन दिया- आपका रेगुलर चॉकलेट बॉय नहीं।
 

9 of 11
अंकिता लोखंडे - फोटो : insta
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी अक्सर अलग-अलग लुक्स में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह ऑल ऑरेंज कलर में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को टेबल पर बैठकर पोज करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- अगर आप अपनी जिंदगी से प्यार करते हैं तो इसी के मुताबिक खुद को ट्रीट करें।
 

10 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। फैंस भी बिग-बी पर अक्सर अपना प्यार बरसाते नजर आते हैं और अभिनेता उन्हें धन्यवाद देना नहीं भूलते हैं। आज बिग बी ने अपनी एक क्रिएटिव तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- क्रिएटिव आर्ट वर्क और एक प्रशंसक की महारत...सिंपली अमेजिंग।
 
विज्ञापन

11 of 11
कृतिका सेंगर - फोटो : insta
टीवी अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई तस्वीरों के कोलाज की एक छोटी वीडियो क्लिप साझा की है। जिसमें एक्ट्रेस अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। दो तस्वीरों में उन्हें हैवी ज्वेलरी में देखा जा सकता है, वहीं एक तस्वीर में एक्ट्रेस रेड कलर के सूट में सोफे पर बैठकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें