बॉलीवुड के कई किस्से ऐसे हैं, जो बेहद मशहूर हैं। चाहे फिल्मी अफेयर्स के किस्से हों या फिर फिल्मी सितारों के जीवन से जुड़े किस्से, इन सबको दर्शक बेहद चाव से सुनते हैं। इंडस्ट्री में किस्से, कहानियों और झगड़ों की एक लंबी फेहरिस्त रही है। ऐसे में हम आपको आज बॉलीवुड के कुछ ऐसे किस्से बता रहे हैं, जो आपको हैरान भी कर सकते हैं और एकदम नई जानकारी भी लग सकती है। जी हां, क्या आपको पता है कि अपने जमाने के लोकप्रिय अभिनेता ऋषि कपूर के साथ एक-दो नहीं, बल्कि करीब 20 हीरोइनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो के रूप में पॉपुलर ऋषि कपूर का एक ऐसे परिवार से ताल्लुक है, जिसने बॉलीवुड में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऋषि को साल 2008 में फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। वह 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में पैदा हुए थे और 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हुआ था। वो शोमैन राज कपूर के मंझले बेटे थे। इंडस्ट्री में वो अपने निक नेम चिंटू से भी मशहूर थे। आगे पढ़िए शाहरुख खान का दिल्ली में रेस्त्रां चलाने का किस्सा...