फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता की वजह से अब तक कुंवारी हैं तब्बू, उतार- चढ़ाव भरी रही है जिंदगी

Wed, 04 Nov 2020 12:14 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तब्बू - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1970 को हुआ था। तब्बू इस साल अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। तब्बू फिल्मी बैकग्राउंड से ही रही हैं। ऐसे में उनका फिल्म इंडस्ट्री में आना तो तय ही थी। अपनी सक्सेसफुल लाइफ होने के बाद भी तब्बू आज तक कुंवारी हैं। तब्बू ने अब तक शादी क्यों नहीं की इसका जवाब उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें...
विज्ञापन

2 of 5
फराह नाज, तब्बू - फोटो : instagram
1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं तब्बू ने अपने अब तक के करियर में तरह-तरह के किरदार निभाए और पॉपुलर हो गईं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तब्बू का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था। यही वजह थी कि काफी कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा लोहा मनवाया कि सभी देखते रह गए। धीरे-धीरे तब्बू अपने फिल्मी सफर में आगे बढ़ने लगीं। इतनी मंझी हुई एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लाने का श्रेय देव आनंद को जाता है, जिन्होंने अपनी फिल्म 'हम नौजवान' में तब्बू को मौका दिया।
विज्ञापन

3 of 5
तब्बू - फोटो : फाइल फोटो
उस वक्त तब्बू महज 14 साल की थीं और इतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार से तब्बू ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद तो फिर तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी तब्बू अभी तक कुंवारी हैं। फिलहाल तब्बू का मिंगल होने का कोई इरादा भी नहीं है।

4 of 5
तब्बू, अजय देवगन - फोटो : फाइल फोटो
कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में तब्बू ने अपने सिंगल होने का बड़ा कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर आज मैं सिंगल हूं तो वह सिर्फ अजय देवगन की वजह से। तब्बू का यह खुलासा काफी शॉकिंग था। तब्बू ने कहा था, 'मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। यह दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से आजतक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह सिर्फ अजय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तब्बू, अजय देवगन - फोटो : file photo
तब्बू ने आगे कहा, 'मैं उससे कहती भी थी कि वो मेरे लिए शादी लायक एक लड़का ढूंढ़ दे। लेकिन उसने नहीं ढूंढा। मुझे उम्मीद है कि उसे अब इस बात का अफसोस जरूर होगा।' मेरा और अजय का रिलेशन इसलिए स्ट्रॉन्ग है क्योंकि हम दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। अजय बहुत प्रोटेक्टिव हैं। जब वो आस-पास होते हैं तो कोई भी इंसान स्ट्रेस फ्री हो जाता है। हमारा रिश्ता बहुत अलग है।'

पढ़ें: बेटे के मुंह से पत्नी की तारीफ सुन नाराज हो गई थीं कपिल शर्मा की मां, दिया था ये ताना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें