फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के घर गूंजी शहनाई, अभिनेत्री ने भाई की शादी पर यूं जताई खुशी

Tue, 03 Nov 2020 11:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीति मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। मंगलवार का दिन उनके लिए बेहद खास रहा। उनके घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद की है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एक खास तस्वीर साझा करते के बताया है कि मंगलवार को उनके बुआ के लड़के की शादी की तैयारियां चल रही हैं। कंगना रणौत ने ट्विटर पर अपने भांजे के साथ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर में कंगना का भांजा उनकी गोद में बैठा नजर आ आया। इसके अलावा उन्होंने अपनी कुछ और तस्वीरें भी साझा की हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : फेसबुक
इन सभी तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना रणौन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शादी पे शादी पे शादी..... आज मेरी पम्मी बुआजी के बेटे विशु की शादी है, तो मासी और भांजा सुबह से रेडी हैं।' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत की तस्वीरें और ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को खूब पसंद भी कर रहे हैं।
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
आपको बता दें कि इन दिनों कंगना रणौत मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके खिलाफ कई शिकायते दर्ज हो चुकी हैं। वहीं मंगलवार को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी कंगना रणौत के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। खबर है कि जावेद अख्तर ने कंगना के एक बयान पर आपत्ति जताई है। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
खबर है कि काफी समय से चल रही बयानबाजी से परेशान होकर जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया और अब उन्होंने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अब यह मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। जिसकी सुनवाई तीन दिसंबर को होगी। जावेद अख्तर लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस मामले की सुनवाई को अंधेरी कोर्ट ने टालकर तीन दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

पढ़ें: खूबसूरती में सुहाना से कम नहीं गौरी खान की भतीजी, देखें आलिया छिब्बा की खूबसूरत तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें