फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tabu Birthday: तस्वीरों में देखिए तब्बू के बचपन से लेकर अब तक का सफर, 50 की उम्र में भी ढा रहीं कहर

Wed, 04 Nov 2020 02:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
80 के दशक से बॉलीवुड पर राज करने वालीं अभिनेत्री तब्बू आज यानी 4 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। तब्बू आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। वैसे तो तब्बू फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। इसलिए उनकी रुचि बचपन से ही अभिनय में रही। इसमें उन्होंने खुद को साबित भी किया। तब्बू ने छोटी उम्र से ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर ली थी। तब्बू के जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं उनके बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
Farha Naaz and Tabu - फोटो : instagram: @tabutiful
तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1970 को एक हैदराबादी मुस्लिम परिवार में हुआ। तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाश्मी है। तब्बू की बड़ी बहन भी जानी-मानी अभिनेत्री फराह नाज हैं। इस तस्वीर में दोनों बहनें बेहद प्यारी लग रही हैं। तब्बू ने 1980 में महज 10 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने फिल्म 'बाजार' में एक छोटा सा किरदार निभाया था।
विज्ञापन

3 of 10
अपनी मां और बहन के साथ तब्बू - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद तब्बू ने 1985 में आई फिल्म 'हम नौजवान' में अभिनेता देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था। तब्बू बिल्कुल अपनी मां की तरह दिखती हैं। वो अक्सर अपनी मां के साथ में कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वो खुद अपने बचपन की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिनमें उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है।

4 of 10
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
तब्बू ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। ये तस्वीर तब्बू की 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'इरुवर' के समय की है। जिसमें तब्बू बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तब्बू ने शुरुआत से ही अपने हर एक किरदार में जान फूंकी है।
विज्ञापन

5 of 10
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
तब्बू ने अब तक के फिल्मी सफर में हर किस्म के किरदार निभाए हैं। उन्होंने ये भी साबित किया है कि वो हर किरदार में आसानी से ढल सकती हैं। चाहे वो किरदार गांव की सीधी- सादी महिला का हो, चाहे शहर की तेज- तर्रार लड़की या कोई पुलिस ऑफिसर। उन्होंने हर किरदार को हमेशा बखूबी निभाया है।
विज्ञापन

6 of 10
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
फिल्मों से इतर यदि बात करें तो तब्बू का जीवन काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा है। 50 साल की उम्र में तब्बू अब तक कुंवारी हैं। उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की इसकी वजह कभी सामने नहीं आई।
विज्ञापन

7 of 10
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
तब्बू की सबसे बेहतरीन फिल्मों की गिनती में फिल्म 'चांदनी बार' आती है। ये तस्वीर भी साल 2001 में आई इसी फिल्म की है। फिल्म की कहानी बार में काम करने वाली महिलाओं के ऊपर आधारित थी। मधुर भंडारकर की इस फिल्म में तब्बू ने मुमताज का किरदार निभाया था। उन्होंने इस किरदार के साथ इंसाफ भी किया था। फिल्म की और तब्बू दोनों की ही खूब सराहना हुई थी।

8 of 10
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
तब्बू ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। खास बात ये है कि तब्बू को कई भाषाओं का ज्ञान भी है। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी के अलावा उर्दू, तेलुगु, मराठी, स्पेनिश, मलयालम और तमिल भाषा शामिल है।

9 of 10
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
उम्र के इस पड़ाव पर भी तब्बू किसी भी नई- नई अभिनेत्रियों को मात दे सकती हैं। तब्बू की खूबसूरती के लोग आज भी कायल हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी खूबसूरती से भी फैंस का दिल जीता है।
विज्ञापन

10 of 10
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
तब्बू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। फैंस को भी उनकी तस्वीरें खूब पसंद आती हैं। हाल ही में तब्बू फिल्म 'ए सूटेबल ब्वॉय' में नजर आई हैं। फिल्म में उनके किरदार और अदाकारी की खूब सराहना भी हो रही है।

पढ़ें: गोवा में बवाल के बाद मुंबई लौटीं पूनम पांडे, सूबे की सरकार पर लगा ऐतिहासिक इमारतों की अनदेखी का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें