फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: काम के लिए कभी दर-दर भटकते थे 'जेठालाल', आज एक एपिसोड की लेते हैं इतनी फीस

Wed, 26 May 2021 07:00 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : दिलीप जोशी
एक दशक से भी ज्यादा वक्त से चल रहा कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' घर-घर में लोकप्रिय हो चुका है। सालों से टीआरपी में टॉप पर रहने वाले इस शो के किरदार जेठालाल, बबीताजी और पोपटलाल खासे लोकप्रिय हो चुके हैं। इन सभी कलाकारों की देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यह शायद सबसे लंबे समय से चला आ रहा शो है, जो दर्शकों के बीच अब भी पहले की तरह ही लोकप्रिय है। इसकी बानगी टीआरपी चार्ट से भी मिलती है, जहां यह टॉप पर बना हुआ है।  इन्हीं जेठालाल यानी दिलीप जोशी का 26 मई को जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं जेठालाल की असली जिंदगी की कहानी। जेठालाल यानी दिलीप जोशी गुजरात के पोरबंदर से 10 किमी आगे बसे गोसा गांव के हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा था कि, उन्होंने एक बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया। यहां उन्हें 50 रुपये प्रति भूमिका के मिलते थे। उस वक्त किसी ने उन्हें काम नहीं दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : दिलीप जोशी
वहीं, एक अब का समय है जब दिलीप जोशी अपने किरदार जेठालाल को निभाने के एक एपिसोड के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये फीस लेते हैं। वहीं, वे महीने में लगभग 25 दिन शूटिंग करते हैं और इस हिसाब से वे इस शो से हर महीने 36 लाख रुपये तक कमा लेते हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र से थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। उन्हें पहला रोल एक स्टैच्यू का मिला था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह उस नाटक में सात-आठ मिनट तक सिर्फ स्टैच्यू बनकर खड़े रहे थे। उन्हें दो बार इंडियन नेशनल थियेटर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी मिल चुका है।  
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप जोशी, जयमाला जोशी - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास लगभग 80 लाख रुपये की कीमत वाली ऑडी क्यू 7 कार है। इसके अलावा उन्हें टोयोटा इनोवा एमपीवी गाड़ी चलाना काफी पसंद है।

4 of 5
दिलीप जोशी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का रोल मिलने से पहले एक साल तक दिलीप जोशी के पास कोई काम नहीं था। खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कुछ भी निश्चित नहीं है। आप बेशक कितने ही बड़े स्टार क्यों ना हो जाएं, जब तक काम है आप तभी तक टिके रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 'हम आपके है कौन', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'हमराज', 'दिल है तुम्हारा' जैसी 15 फिल्मों में काम किया है। दिलीप जोशी के पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्टर की पत्नी का नाम जयमाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें