फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तारक मेहता..’ के निर्माता असित कुमार मोदी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Sat, 21 Nov 2020 11:04 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
असित कुमार मोदी - फोटो : twitter@AsitKumarrModi
टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। असित कुमार मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
असित कुमार मोदी - फोटो : twitter@AsitKumarrModi
असित कुमार मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि ‘कोविड 19 के कुछ लक्षणों के बाद मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन सभी से मेरा निवेदन है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें। आप मेरी चिंता ना करें। आप के प्यार, प्रार्थना और आशीर्वाद से मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। आप मस्त रहें, स्वस्थ रहें।‘

विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सब टीवी
बता दें कि अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद जुलाई महीने से तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग फिर से शुरू हुई। कोरोना काल के बाद जब सीरियल की शूटिंग शुरू हुई तो कई कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया। अंजलि का किरदार निभाने वालीं नेहा मेहता और सोढ़ी पाजी का रोल करने वाले अभिनेता गुरुचरण ने शो को छोड़ दिया है।

4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सब टीवी
बीते दिनों सीरियल में कोरोना को लेकर एपिसोड प्रसारित किए गए, हालांकि इस वजह से सीरियल को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। निर्माताओं ने दुनिया की मौजूदा स्थिति को समझते हुए कोरोना वायरस को लेकर एक कहानी गढ़ी जिसमें इस धारावाहिक के एक किरदार अब्दुल भाई को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई गई। अब्दुल भाई सोसाइटी के घरों में जाकर कुछ न कुछ सामान पहुंचाते हैं और अचानक से उन्हें अपनी दुकान पर खांसते और छींकते हुए देख लिया जाता है। लोगों के दिमाग में यहीं से एक बात घर कर जाती है कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सब टीवी
सोशल मीडिया पर शो के इस प्लॉट को लेकर ट्रोल किया गया। यूजर्स का कहना था कि शो के मेकर्स इस कहानी के जरिए कोरोना जैसी जानलेवा महामारी से जूझ रहे लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोगों ने शो के मेकर्स से प्रार्थना की कि कोई अच्छी कहानी दिखाइए जिससे लोगों को हंसी आ सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें