फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या प्रेग्नेंट हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'रोशन भाभी'? बेबी बंप की तस्वीरें देख फैंस भी हुए हैरान

Sat, 13 Mar 2021 12:43 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेनिफर मिस्त्री बन्सीवाल - फोटो : Insatagram- @jennifer_mistry_bansiwal

टेलीविजन के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक अभिनेत्री काफी चर्चा में आ गई हैं। रोशन भाभी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि, इसे देखकर कुछ फैंस को गलतफहमी भी हो गई और लोग उन्हें बधाई देने लगे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
जेनिफर मिस्त्री बन्सीवाल - फोटो : Insatagram- @jennifer_mistry_bansiwal
जेनिफर मिस्त्री ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई फोटोज शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के देखकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। दरअसल, ये फोटोज थ्रोबैक हैं, जब वो गर्भवती थीं। इनको देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और अभिनेत्री को बधाई संदेश भेजने लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जेनिफर मिस्त्री बन्सीवाल - फोटो : Insatagram- @jennifer_mistry_bansiwal
जेनिफर मिस्त्री ने फोटोज शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा ‘गुरुवार थ्रोबैक…इन तस्वीरों को देखकर गुजरी हुईं सुखद यादें ताजा हो गईं जब मैं 2013 में गर्भवती थी। जब मैं प्रेगनेंट थी तब मैंने ये तस्वीरें कभी साझा नहीं कीं इसलिए सोचा कि अब शेयर कर दूं’। इसके आगे उन्होंने लिखा कि ‘हे भगवान, मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि मैंने यमी मम्मी टमी वाला वजन कैसे घटाया’।

4 of 5
जेनिफर मिस्त्री बन्सीवाल - फोटो : Insatagram- @jennifer_mistry_bansiwal
जेनिफर की इन फोटोज को देखकर कुछ फैंस उन्हें वर्तमान में गर्भवती समझ बैठे और जमकर बधाइयां देने लगे। कैप्शन ना पढ़ने की वजह से उन्हें गलतफहमी हो गई थी। अभिनेत्री ताजा समय में सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं और आए-दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस संग जुड़ी रहती हैं। इन तस्वीरों के अलावा उन्होंने और भी कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी शादी की फोटोज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनिफर मिस्त्री बन्सीवाल - फोटो : Insatagram- @jennifer_mistry_bansiwal
बता दें कि जेनिफर मिस्त्री बन्सीवाल मूल रूप से बंगाली अभिनेत्री हैं। साल 2018 में उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में कदम रखा था। इसके अलावा वह ‘हल्ला बोल’ और ‘एयरलिफ्ट’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें