इस गुरुवार यानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म रूही रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म ने अनुमान से अधिक कलेक्शन किया। इस साल की पहली बड़ी हिंदी फिल्म ‘रूही’ ने रिलीज के पहले दिन ‘टेनेट’ और ‘वंडर वूमन 84’ के भारतीय कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। अब दूसरे दिन भी जान्हवी और राजकुमार का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।