तापसी पन्नू-प्रांजल खंढडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने प्रोडक्शन हाउस 'आउटसाइडर्स' के एलान के वक्त तापसी ने कहा था, 'मुझे बहुत अच्छे से पता था कि मैं निर्देशन नहीं कर सकती। निर्माण कार्य कुछ ऐसा था, जो मुझे लगा मैं कर पाऊंगी। एक एक्टर के तौर मुझे अभिनय करना पसंद हैं और जब मैं सेट पर होती हूं तो किसी और चीज पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर सकती। इसलिए मैंने सोचा था कि जब मुझे निर्माण कार्य संभालने के लिए कोई उपयुक्त शख्स मिल जाएगा, जिस पर भरोसा करके मैं अपने अभिनय पर ध्यान दे सकूं, तब निर्माण कम्पनी की शुरुआत करूंगी. और फिर प्रांजल मुझे मिले।'