फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में तापसी पन्नू पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस सदस्य के निधन से टूट गईं अभिनेत्री

Sat, 30 May 2020 11:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू पर लॉकडाउन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी दादी का निधन हो गया है। दादी की मौत से तापसी और उनका परिवार बहुत दुखी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू ने साझा की तस्वीर - फोटो : Instagram
तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा की तस्वीर साझा  की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हमारे परिवार की आखिरी पीढ़ी आज चली गई हैं। हमारे अंदर एक खालीपन को छोड़कर। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी, बीजी।' तापसी की इस तस्वीर पर सेलेब्स कमेंट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले तापसी ने अपने फिल्म गेम ओवर को लेकर एक पोस्ट साझा की थी। तापसी ने खुलासा किया था कि इस फिल्म ने उनकी जिंदगी और करियर को एक खास मुकाम दिया है। इस पोस्ट के साथ तापसी ने एक तस्वीर भी साझा की थी जिसमें वो एक व्हीलचेयर पर बैठे नजर आई थीं। 

4 of 5
गेम ओवर - फोटो : social media
तापसी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, 'हम सभी की दो जिंदगी होती हैं। आपकी दूसरी जिंदगी तभी शुरू होती है, जब आप पहली छोड़ देते हैं। उस समय जो मैंने लिफाफा पकड़ा हुआ था और उसमें जो लिखा था पहली बार में उसको पढ़ना मुश्किल था। मुझे इस पल में जीने का यकीन है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले मेरी कोई योजना नहीं थी। गेम ओवर मेरे लिए एक फिल्म और कहानी से भी ज्यादा थी। यह उनके लिए बेहद खास थी जो इसके पीछे की सच्चाई को समझते हैं। जिंदगी वह है जिसे आप बनाते हैं, आपके पास जीवित रहने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए, न कि केवल जीवित रहना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि तापसी पन्नू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू सिनेमा से की थी। कॉमेडी फिल्म चश्मे बद्दूर से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद पिंक, बदला, मुल्क और थप्पड़ जैसी फिल्मों में उनके काम को सराहा गया। 

फोर्ब्स का दावा, काइली जेनर नहीं है बिलेनियर, मैगजीन से बोला गया झूठ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें