फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक में ये कॉमेडी शोज थे बेहद पॉपुलर, आज भी नहीं है कोई टक्कर में

Sat, 30 May 2020 09:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कॉमेडी शोज - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में दूरदर्शन के सुनहरे दिन लौट आए हैं। कई पुराने टीवी शोज का प्रसारण फिर से किया जा रहा है। टीवी पर आने वाले सभी धारावाहिकों में अगर सबसे ज्यादा मनोरंजन किसी में मिलता है तो कॉमेडी शो में। आइए आपको बताते हैं 90s के उन कॉमेडी शोज के बारे में जिनको याद लोगों को आज भी बहुत आनंद आता है। वहीं आज के कई बड़े कॉमेडी शोज भी इनका मुकाबला नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
office-office - फोटो : Sony Sab
ऑफिस-ऑफिस
लगभग दो दशक पुराने टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' की एक बार फिर से टीवी पर वापसी हो चुकी है। यह शो अपने समय में भारत के दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार को व्यंग्यात्मकपूर्ण तरीके से परोसने के लिए बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस शो का निर्देशन राजीव मेहरा ने किया है। दोबारा प्रसारित हो रहे इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
Dekh Bhai Dekh - फोटो : ट्विटर
देख भाई देख
आइकॉनिक कॉमिक शो देख भाई देख में दीवान फैमिली की तीन पीढ़ियों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई थी। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ा, रिश्तों में होने वाली तकरार और पारिवारिक दिक्कतों को यह शो बड़े चुटीले अंदाज़ में दिखाता था।

4 of 6
हम पांच - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
हम पांच
‘हम पांच’ फिर से टीवी पर आ रहा है। यही वो धारावाहिक है जिसके सहारे एकता ने भारत के घर- घर तक पहुंच बनाई। यहीं से शुरू हुआ उनकी कामयाबी का सिलसिला। यह सीरियल 1995 से 1999 तक टेलीकास्ट हुआ था। इसके पॉपुलर होने की वजह से इसका एक दूसरा सीजन भी बना।
विज्ञापन

5 of 6
फ्लॉप शो - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लॉप शो
यह एक बेहद पॉपुलर कॉमेडी सीरियल था। इसका निर्देशन पॉपुलर कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने किया था। उन्होंने शो में अपनी पत्नी सविता भट्टी संग लीड रोल अदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ajay Nagrath - फोटो : social media
श्रीमान और श्रीमती
90 के दशक का एक कॉमेडी सीरियल था 'श्रीमान श्रीमती'। इन दिनों दूरदर्शन पर इस सीरियल का प्रसारण हो रहा है। पहली बार इसका प्रसारण साल 1994 में हुआ था। इस सीरियल का निर्देशन राजन वाघधर ने किया था। इस सीरियल में जतिन कनकिया, अजय नागरथ, रीमा लागू, राकेश बेदी और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें