अभिनेत्री तापसी पन्नू अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर वो बेहद एक्टिव रहती हैं और ट्रोल करने वालों को भी जवाब देने से पीछे नहीं रहतीं। शनिवार को 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उन्हें फिल्म 'सांड की आंख' के लिए अवॉर्ड मिला। जिसके बाद तापसी के फैंस ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी। इसी बीच एक यूजर ने तापसी की तुलना आयुष्मान खुराना से कर दी तो अभिनेत्री को ये बात रास नहीं आई।