अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। हमेशा की तरह इस सीरीज में भी सुष ने शानदार अभिनय किया है। इसमें एक्ट्रेस ने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का रोल अदा किया है। बता दें कि इस सीरीज की रिलीज से पहले सुष्मिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें हार्ट अटैक आया था। करियर से अलग बात करें तो सुष ने शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने दो बेटियां गोद ली हैं। अपनी दोनों बेटियों से उनकी बॉन्डिंग बहुत शानदार है। एक्ट्रेस ने बेटियों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी, बल्कि बेटी के लिए उन्होंने करियर से समझौता तक किया है। हाल ही में सुष ने खुद इस बात का जिक्र किया।