स्वाति मालीवाल 12वें दिन भी अनशन पर
- फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से फोटो
बता दें स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी की हरियाणा यूनिट के अध्यक्ष हैं। उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। वहीं बात करें स्वाति मालीवाल की तो दिसंबर 2019 में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के दोषियों की सजा के लिए सख्त कानून बनाने के मांग के लिए कई दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठी थीं। इस दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि स्वाति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।