फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर बिफरे शेखर कपूर, ट्वीट कर सलमान के निर्देशक को लेकर कही ये बात

Wed, 19 Feb 2020 11:52 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
shekhar kapoor - फोटो : file photo
'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अली अब्बास जफर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की ट्रिलॉजी (फिल्मत्रयी) बनाने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने जी स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है। सोशल मीडिया पर दर्शक इसे 'मिस्टर इंडिया 2' के तौर पर देख रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Mr. India - फोटो : Social Media
इस घोषणा  के बाद 1987 में 'मिस्टर इंडिया' का निर्देशन करने वाले शेखर कपूर ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। शेखर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मिस्टर इंडिया 2 नाम की इस फिल्म के बारे में किसी ने मुझसे नहीं पूछा और न ही इसका जिक्र किया है। मैं केवल अनुमान ही लगा सकता हूं कि वे इस शीर्षक के साथ बड़ी ओपनिंग प्राप्त कर सकते हैं। वे फिल्म के असल रचनाकारों की अनुमति के बिना किरदारों और कहानी का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
Ali Abbas Zafar - फोटो : Social Media
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। बोनी की बनाई दो फिल्में मैदान और गुंजन सक्सेना जी स्टूडियोज ही रिलीज कर रहा है। गौरतलब है कि अली अब्बास ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'जी स्टूडियोज के साथ 'मिस्टर इंडिया' पर काम करने को लेकर उत्साहित हूं। लोगों द्वारा पसंद किए गए इस प्रतिष्ठित किरदार को आगे लेकर जाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। अभी तक किसी भी कलाकार का चयन नहीं किया गया है। स्क्रिप्ट का पहला ड्रॉफ्ट तैयार होने के बाद ही फिल्म की कास्टिंग शुरू की जाएगी।' 
विज्ञापन

4 of 4
Ali Abbas Zafar - फोटो : social media
चर्चा है कि यह पिछली फिल्म की रीमेक या सीक्वल नहीं होगी बल्कि इसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी के किरदार को नए सिरे से रचा जाएगा। इसकी शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है। अटकलें हैं कि रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं।

दीपिका ने महिलाओं को समर्पित किया रोमी देव का किरदार, फिल्म '83' से पति रणवीर सिंह के साथ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें