फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा का लुक
- फोटो : social media
लीड रोल के साथ संभाली निर्देशन की कमान
अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से वह अभिनेता से अब निर्देशन में भी अपनी शुरुआत करने वाले हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार यानी 'वीर सावरकर' की भूमिका अदा करने वाले हैं। आज अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू करते हुए निर्देशक के रूप में अपने फर्स्ट क्लैप की तस्वीर साझा की है।